फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू छात्रों को मिलेगा निशुल्क स्किल प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने मेधा लर्निंग फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किया है। इससे छात्रों को करियर प्रशिक्षण और रोजगारपरक कौशल मिल सकेगा।
विज्ञापन

मेधा लर्निंग फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व्योमकेश मिश्रा ने बताया कि एमओयू के तहत छात्रों को नि:शुल्क स्किल डेवलपमेंट, व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी। वह प्रतिस्पर्धी वातावरण में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सीएसजेएमयू छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें