फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टीएचई इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2026 में सीएसजेएमयू को मिला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित की है। विवि ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग्स-2026 में पहली बार स्थान पाया है। विवि 501-600 वैश्विक बैंड में शामिल हुआ है। उप्र के राज्य विश्वविद्यालयों में सीएसजेएमयू को दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


बहु-विषयक वैज्ञानिक अनुसंधान में उत्कृष्टता के आधार पर टीएचई और श्मिट साइंस फेलोज की ओर से विकसित आईएसआर रैंकिंग में विश्वभर के विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया जाता है। इंटरडिसिप्लिनरी शोध नवाचार को गति देने के साथ-साथ वैश्विक चुनौतियों के समाधान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने और एक सक्षम वैज्ञानिक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस उपलब्धि को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बहु-विषयक शोध संस्कृति, वैश्विक मानकों के अनुरूप अनुसंधान प्रतिबद्धता और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाली शैक्षणिक नीति का प्रमाण बताया। प्रो. पाठक ने सभी संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं, विद्वानों और कर्मचारियों के निरंतर परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सीएसजेएमयू की विकसित होती शोध पारिस्थितिकी, मजबूत शैक्षणिक ढांचे और बहु-विषयक सहयोग आधारित दृष्टिकोण को और गति प्रदान करेगी। विश्वविद्यालय विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें