फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू : एमएससी केमिस्ट्री फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर से बनाएं कॅरिअर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के केमिस्ट्री विभाग में केंद्र सरकार के फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर (एफएफडीसी) कन्नौज के सहयोग से एमएससी केमिस्ट्री (फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर) परास्नातक कोर्स संचालित किया जा रहा है। इसके लिए कुल 15 सीटें निर्धारित हैं। कोर्स में प्रवेश के लिए रसायन विज्ञान/वनस्पति विज्ञान में स्नातक या बीटेक (केमिकल इंजीनियरिंग) आवश्यक है। इसकी वार्षिक फीस 1,00,200 रुपये है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार शुक्ल ने बताया कि दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष की पढ़ाई और प्रयोगशाला कार्य विश्वविद्यालय कैंपस में होते हैं जबकि द्वितीय वर्ष में अध्ययन और प्रशिक्षण एफएफडीसी कन्नौज में कराया जाता है।
इसमें विद्यार्थियों को परफ्यूम निर्माण, परफ्यूम कंपोजिशन, प्राकृतिक तेलों के निष्कर्षण, एरोमा फॉर्मूलेशन, ब्रांड विकास, कॉस्मेटिक्स, एयर फ्रेशनर और फूड फ्लेवर तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान लखनऊ में टॉक्सिकोलॉजी प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन

एफएफडीसी कन्नौज के निदेशक शक्ति विनय शुक्ल ने बताया कि इस कोर्स के बाद छात्रों को फ्रांस, दुबई, कतर सहित कई देशों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में सात छात्र अध्ययनरत हैं जिनमें कुछ को पहले ही कंपनियों से जॉब ऑफर मिल चुके हैं। उपनिदेशक डॉ. अंजू दीक्षित ने बताया कि विद्यार्थियों को उद्यमी बनने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें