फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 12 दमकल, 72 चक्कर, तब थमी थी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही के विनोबानगर में बाइक के प्लास्टिक पार्ट्स बनाने वाली दो मंजिला फैक्टरी में देर रात तक थिनर के ड्रम रह-रहकर फटने से दमकल कर्मी आग को बुझाने में जूझते रहे। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि फैक्टरी में वेंटिलेशन की जगह नहीं थी। आग को बुझाने में साउथ एक्स मॉल से लगातार दमकल गाड़ियां पानी लेती रहीं। करीब 12 दमकल ने 72 चक्कर लगाकर 3.60 लाख लीटर पानी की बौछार करके करीब नौ घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। मामले में लापरवाही बरतने पर फैक्टरी मालिक को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

किदवईनगर के ब्लॉक निवासी प्रभात उर्फ सनी की जूही विनोबा नगर राखी मंडी में स्थित बाइक के प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी में शुक्रवार शाम चार बजे आग लग गई थी। वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से आग देखते ही देखा पूरी फैक्टरी में फैल गई। कर्मचारी राजू ने बताया था कि उसने अन्य 11 कर्मचारियों के साथ भागकर जान बचाई थी। सीएफओ ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया था। शनिवार को आग से बिल्डिंग भभकती रही। फैक्टरी में वेंटिलेशन न रखने के कारण मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें