कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में होने वाले एआई मंथन में देशभर के प्रमुख संस्थानों आईआईटी, एम्स, आईसीएआर आदि के विशेषज्ञ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विभिन्न पहलुओं पर मंथन करेंगे। अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। सम्मेलन का मुख्य विषय फ्यूचर रेडी एकेडमिक करिकुलम रखा गया है।
सम्मेलन में बदलते तकनीकी दौर के अनुरूप विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में आवश्यक बदलाव, विद्यार्थियों को एआई आधारित तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें भविष्य के रोजगार और नई चुनौतियों के लिए तैयार करने पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, प्राविधिक शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और खेल मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
सम्मेलन में डॉ. आदित्य निगम, डॉ. अमित शुक्ला (आईआईटी मंडी), प्रो. मणींद्र अग्रवाल, प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी, प्रो. अमेय करकरे (आईआईटी कानपुर), आलोक कुमार, डॉ. रंजीत कुमार पाल (आईसीएआर-आईएएसआरआई), डॉ. दीपिका मिश्रा, प्रो. कृथिका रंगराजन (एम्स दिल्ली), डॉ. अमित त्रिपाठी (आईएएस), डॉ. आलोक शर्मा (डॉ. लैब पैथलैब्स), डॉ. मुकेश सैनी (आईआईटी रोपड़), प्रो. पार्थ प्रतिम चक्रबर्ती (आईआईटी खड़गपुर), डॉ. अनिल राय, डॉ. द्विजेश चंद्र मिश्रा, डॉ. गिरीश कुमार झा, डॉ. दिनेश एमएस (हेल्थकेयर एआई रिसर्च), डॉ. संजीव कुमार (आईसीएआर), सौरभ राजपाल (गूगल), डॉ. सुपतेंद्र नाथ (डिजिटल हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन) और सुधीर एम बोबडे (ओएसडी-राज्यपाल) भी शामिल होंगे। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि सम्मेलन में रिस्पॉन्सिबल, एथिकल एंड सिक्योर एआई पर भी विशेष सत्र होंगे।