फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू प्रशासन ने जारी किया आधा-अधूरा परिणाम, 40 हजार छात्रों का इस वजह से रुका रिजल्ट

Sun, 26 May 2019 06:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर )
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने शनिवार की शाम फिर से आधा-अधूरा परिणाम जारी किया। इस बार बीएससी प्रथम वर्ष का परिणाम जारी किया गया है। इसमें करीब 40 हजार छात्रों का रिजल्ट अभी रुका है। ये छात्र 211 कॉलेजों से हैं।
विज्ञापन


विवि प्रशासन ने शनिवार को बीएससी प्रथम वर्ष, एमडी (अगद तंत्र, आयुर्वेद समहितांद, द्रव्यगुना विज्ञान, कौमारभरतिया, काया चिकित्सा, क्रिया शरीर, पंचकर्म, रचना शरीर, रसशास्त्र, रोग निदान, स्वास्थ्यवृत और योग) का प्रथम सेमेस्टर, एमडी (क्रिया शरीर, रोग निदान, आयुर्वेद समहिता एंड सिद्धांत, रचना शरीर, रसशास्त्र और काया चिकित्सा) द्वितीय सेमेस्टर व एमएस (आयुर्वेद) प्रसूति एवं स्त्री रोग, शल्य सामान्य का प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर का भी परिणाम जारी किया गया। इसमें बीएससी प्रथम वर्ष में कुल 211 कॉलेजों के परिणाम रोके गए हैं।

जिससे करीब 40 हजार छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विवि प्रशासन का कहना है कि इन कॉलेजों से अभी तक प्रैक्टिकल के मार्क्स नहीं प्राप्त हुए हैं। जैसे ही प्रैक्टिकल के मार्क्स मिल जाएंगे, छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें