फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल की उम्र पूरी होते ही लखनऊ से वापस भेजी गईं मंदबुद्धि चार युवतियां, संस्था का आया ये जवाब

Sun, 26 May 2019 05:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के स्वरुप नगर स्थित राजकीय बाल गृह से शनिवार को लखनऊ के सरकारी गृह (राजकीय पश्चात वर्ती संगठन) भेजी गईं मंदबुद्धि चार युवतियां वापस कर दी गईं। संस्था ने युवतियों के मंदबुद्धि होने के कारण अपने यहां रखने से मना कर दिया।     
विज्ञापन

 
बाल गृह बालिका में इस समय 98 किशोरी हैं। इनमें से सात मंदबुद्धि हैं। ये सभी बालिकाएं किसी न किसी अपराध से पीड़ित हैं। घर जाने से मना करने और घरवालों के न लेने की वजह से इन्हें यहां रखा गया है। कोर्ट में मामला चलने के कारण 18 साल से ज्यादा उम्र होने पर इन्हें लखनऊ सरकारी गृह शिफ्ट किया जाता है।

इसी क्रम में अधीक्षिका ने मंदबुद्धि चार युवतियों को लखनऊ भेजा था। वहां की अधीक्षिका ने रखने से मना कर दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने बताया कि इस बारे में महिला व बाल कल्याण निदेशक दफ्तर से बात कराई थी, लेकिन अधीक्षिका ने कहा कि सामान्य युवतियों को ही गृह में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें