फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू: बोल-बोल कर कराई जा रही नकल, छात्र ने नकल कराते हुए बनाया वीडियो

Mon, 09 Mar 2020 03:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) के कई केंद्रों में बोल-बोल कर नकल कराई जा रही है। इसके माध्यम से बहुविकल्पीय प्रश्न हल कराए जा रहे हैं। ताजा मामला लखीमपुर स्थित एक कॉलेज में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां एक छात्र ने नकल कराते वीडियो बनाई है।  वहीं छात्र के परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। विवि परीक्षा के लिए 14 जिलों में 532 केंद्र बने हैं। विवि स्नातक और परास्नातक के करीब 58 प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होते हैं।
विज्ञापन

पांच मार्च को सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान बेखौफ शिक्षक बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र में बोलकर एक-एक प्रश्न का उत्तर नकल करा रहे थे। इस कॉलेज में तीन अन्य कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

एलएलसी अरुण पाठक ने कहा कि वीडियो की प्रमाणिकता जांची जाएगी। अगर यह सही है तो इसकी शिकायत विवि की कुलपति से लेकर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें