फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSJMU: फेल को पास कराने का मामला, परीक्षा नियंत्रक ने दर्ज कराई एक और कर्मचारी पर एफआईआर, जांच शुरू

Tue, 03 Sep 2024 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में फेल को पास कराने वाले गिरोह के मामले में एक और शिकायत हुई है। परीक्षा नियंत्रक ने एक और कर्मचारी पर एफआईटार दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में फेल को पास कराने वाले गैंग ने एक छात्र की मार्कशीट पर परीक्षा नियंत्रक के फर्जी हस्ताक्षर कर उसे सत्यापित भी कर दिया। मामला सामने आने पर परीक्षा नियंत्रक ने गैंग के शातिरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार की ओर से कल्याणपुर थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि फेल को पास कराने वाले गैंग के शातिरों ने एक छात्र की मार्कशीट में उनके फर्जी हस्ताक्षर करके उसे सत्यापित भी कर दिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्र सहायता प्रकोष्ठ से छात्र-छात्राओं की उपाधि, अंक पत्र माइग्रेशन व ट्रांसक्रिप्ट जारी की जाती है।
छात्र मोहम्मद शादाब अहमद के नाम से 28 मई 2024 को बीसीए की मार्कशीट का सत्यापन जारी किया गया। सत्यापित मार्कशीट पर उनके कूटरचित हस्ताक्षर किए गए है। इसके साथ ही ट्रांसक्रिप्ट पर पत्रांक रजिस्ट्रार कैंप का अंकित है, जबकि छात्र सहायता प्रकोष्ठ से निर्गत किए जाने वाले ट्रांसक्रिप्ट पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का पत्रांक अंकित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्कशीट बनाने व उनके फर्जी सत्यापन से जुड़े दस्तावेज व सामान मिले थे
बता दें, इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने कल्याणपुर थाने में फेल से पास कराने वाले गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार को जेल भेज चुकी है जिनमें जगदीश पाल, शिवकुमार श्रीवास्तव, आशीष राय, घनश्याम गौड़, प्रकाश सक्सेना, राम भुजारत व सौरभ शर्मा शामिल हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से मार्कशीट बनाने व उनके फर्जी सत्यापन से जुड़े दस्तावेज व सामान मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें