फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में पहली का बार परीक्षा परिणाम के लिए घोषित हुआ शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणामों में हो रही देरी को दूर करने के लिए अनूठी पहल की है। पहली बार विवि ने परीक्षा कार्यक्रम की तरह परिणाम का शेड्यूल जारी किया है, जिससे अब एक जनवरी से परिणाम जारी होने लगेंगे। सीएसजेएमयू में अक्सर परीक्षा परिणाम देर से जारी होने की शिकायतें सामने आती रही हैं।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया व इटावा स्थित महाविद्यालयों के छात्रों के परिणाम का शेड्यूल घोषित किया है। अब छात्रों को बार-बार कॉलेज या विश्वविद्यालय से जानकारी लेने की जरूरत नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम एक से 20 जनवरी के बीच जारी करने के आदेश दिए हैं।

इन तिथियों में जारी होगा परिणाम
विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि एक जनवरी को बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंसेस, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंसेस, मास्टर ऑफ कॉमर्स का परिणाम जारी किया जाएगा। दो जनवरी को मास्टर ऑफ आर्ट्स के सभी विषय और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन का परिणाम जारी होगा। सात जनवरी को मास्टर ऑफ साइंस के सभी विषय और बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) का परीक्षा परिणाम जारी होगा। 12 जनवरी को बैचलर ऑफ साइंस (बायोटेक्नोलॉजी) का रिजल्ट आएगा।
विज्ञापन


इसी तरह 14 जनवरी को बैचलर ऑफ कॉमर्स, 16 जनवरी को बैचलर ऑफ आर्ट्स के सभी विषय और 18 जनवरी को बैचलर ऑफ साइंस का परीक्षा परिणाम जारी होगा। 20 जनवरी को बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का रिजल्ट आएगा। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि रिजल्ट का शेड्यूल जारी होने से छात्रों को राहत मिलेगी। अभी तक वे रिजल्ट के इंतजार में काफी परेशान रहते थे।

6 से शुरू हो रही एलएलबी व बीए-एलएलबी परीक्षा
विधि महाविद्यालयों में संचालित बीए-एलएलबी और एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं छह जनवरी से शुरू होंगी। बीए-एलएलबी की प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें व नौंवे सेमेस्टर और एलएलबी के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 30 नोडल केंद्र और 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों की सूची के साथ परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें