फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 60वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए शहर की टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। झांसी स्थित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में चार जनवरी को होने वाली 60वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में शहर की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों का चयन सोमवार को कानपुर डिफेंस अकादमी मैदान में ट्रायल से किया गया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर की ओर से आयोजित ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में राहुल, सनी, आशीष कुमार, उमेश निषाद और विनय वर्मा को टीम में जगह मिली। महिला वर्ग में आलिशा, अमीषा और आरती कश्यप का चयन किया गया। अंडर-20 बालक वर्ग में सौरभ सिंह, अभिजीत यादव, हर्ष रघुवंशी और सोनू राही चुने गए। अंडर-18 बालक वर्ग में सूर्य प्रताप सिंह और शान पंत और अंडर-16 बालक वर्ग में विनीत भदौरिया और आर्यन एसआर श्रीवास्तव चयनित हुए।

अंडर-16 बालिका वर्ग में ईशू सिंह, दीपाली राजपूत और शानबी शुक्ला को टीम में स्थान मिला। चयन प्रक्रिया समिति के सदस्य डॉ. सौरभ शुक्ला, आलोक शर्मा, संयुक्त सचिव जीके गुप्ता, दिनेश भदौरिया, एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी की देख-रेख में हुई। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कानपुर का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें