फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Csjm University: डेढ़ लाख छात्रों को नहीं मिली अंकतालिका, तीन महीने पहले जारी हुआ था परिणाम

Fri, 30 Dec 2022 05:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
विज्ञापन

अभी तक परिणामों को लेकर परेशान छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के छात्र अब अंकतालिका के लिए विवि के चक्कर काट रहे हैं। विवि ने तीन महीने पहले सभी संकायों के परिणाम जारी किए थे पर अंकतालिका अभी तक नहीं जारी की हैं। कई छात्रों ने दूसरे विवि में दाखिला ले लिया है, अब उन्हें मार्कशीट जमा करनी है, अगर मार्कशीट न जमा की तो दाखिला निरस्त हो सकता है।

विज्ञापन


विवि के अधिकारी भी इस पर स्पष्ट उत्तर नहीं दे रहे हैं। विवि से संबद्ध सात जिलों के करीब 700 महाविद्यालयों की परीक्षाएं पांच माह पूर्व समाप्त हो गई थीं। अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक अंकतालिका नहीं जारी हो सकी हैं। स्नातक व परास्नातक में पास होने के बाद इन छात्रों ने अगली कक्षा में दाखिला तो लिया है पर अब कॉलेज अंकतालिका जमा करने का दबाव बना रहे हैं।

कूटा अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय ने कहा कि लाखों छात्र परेशान हैं। सीएसजेएमयू में दाखिला लेने वाले छात्रों को तो परेशानी नहीं है, लेकिन दूसरी जगह मार्कशीट जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। विवि में छात्रों की सुनवाई भी नहीं हो रही। कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव ने कहा कि विवि को तुरंत मार्कशीट जारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें