फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 से एलएलबी की परीक्षाएं लेकिन अभी तक केंद्र नहीं हुए तय, 15 हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Thu, 18 Jul 2019 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 जुलाई से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में सिर्फ पांच दिन शेष हैं और अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हुआ है। ऐसे में छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


विवि के अधिकारियों का कहना है कि दो दिनों में इसे जारी कर दिया जाएगा। विवि की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 से 31 जुलाई, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जुलाई से एक अगस्त, पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 से 31 जुलाई तक होंगी।

इसी तरह बीए-एलएलबी के द्वितीय सेमेस्टर की 23 जुलाई से दो अगस्त, चतुर्थ सेमेस्टर की 24 जुलाई से पांच अगस्त, पांचवे सेमेस्टर की 23 जुलाई से दो अगस्त, सातवें सेमेस्टर की 24 जुलाई से तीन अगस्त और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा 23 से 31 जुलाई के बीच होंगी।
विज्ञापन


कई कॉलेजों ने केंद्र बनने से किया इनकार
एलएलबी और बीए-एलएलबी की परीक्षाएं कराने से कई कॉलेजों ने इनकार कर दिया है। इसमें शहर के भी कुछ बड़े कॉलेज शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय बार-बार महाविद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित करके यहां की पढ़ाई चौपट कर रहा है, जबकि विश्वविद्यालय कैंपस में काफी जगह है और वह कई परीक्षाएं खुद भी करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें