फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए में छात्रों को रूफटॉप खेती की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। सत्र की अध्यक्षता अधिष्ठाता उद्यान संकाय प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों, परीक्षाओं की तैयारी तथा उपाधि से संबंधित जानकारी दी। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। शहरी छात्रों को रूफटॉप खेती अपनाने की सलाह दी। अधिष्ठाता वानिकी महाविद्यालय प्रो. कौशल कुमार ने मूल्य संवर्धन कोर्स को स्वरोजगार के लिए उपयोगी बताया।

डॉ. केशव आर्य ने सब्जियों की संरक्षित खेती, डॉ. राजीव ने राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ. मनुज अवस्थी ने परीक्षा प्रणाली, डॉ. अमित कुमार ने कॅरिअर व रोजगार तथा डॉ. सोमेंद्र वर्मा ने समय प्रबंधन पर जानकारी दी। कार्यक्रम में 65 छात्रों ने सहभागिता की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रेम कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें