फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन में छाईं सीएसए में विकसित सब्जियां और फल

Sun, 07 Feb 2021 09:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान विज्ञान और सब्जी विज्ञान विभाग ने शनिवार को राजभवन में सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई। प्रादेशिक फल, शाक-भाजी और पुष्प प्रदर्शनी में सीएसए ने अपने यहां विकसित की गईं सब्जियों आजाद मटर-तीन, आजाद टमाटर-तीन, आजाद टमाटर-छह, आजाद मिर्च-एक, आलू की कुफरी नीलकंठ, आजाद हल्दी-एक को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


उद्यान विज्ञान ने आम, अमरूद, लीची, नींबू, रजनीगंधा पर विकसित तकनीकों को प्रदर्शित किया। उद्यान विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार दुबे ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर ने सहजन उपमा, सहजन इडली मिक्स, सहजन पत्ती पाउडर, सहजन फूल पाउडर का भी प्रदर्शन किया। डॉक्टर दुबे ने बताया कि सुबह 10 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यहां डॉ. आरबी सिंह और आईएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें