फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए : तीन माह बाद भी नहीं जारी हुआ परिणाम, छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि (सीएसए) की ओर से अगस्त में कराई गई परीक्षाओं के परिणाम अब तक नहीं घोषित किए गए हैं। इससे तीसरे से लेकर सातवें सेमेस्टर तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को अब तक नए सत्र में प्रवेश नहीं मिल सका है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने से छात्रवृत्ति पर भी संकट आ सकता है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अगस्त में हुई स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परिणाम अब तक घोषित नहीं किए जा सके हैं। इसके कारण छात्रों को न केवल शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ रहा है बल्कि उनकी छात्रवृत्ति भी खतरे में पड़ गई है। प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की है।

यदि उससे पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो सैकड़ों छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। छात्रों का कहना है कि फरवरी और मार्च में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम तो समय से घोषित कर दिए गए लेकिन अगस्त में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को तीन महीने बाद भी परिणाम का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टिकल्चर, बीएससी वानिकी और कम्युनिटी साइंस पाठ्यक्रमों के छात्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। लंबित परिणामों को लेकर छात्र संघ बहाली मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात की। मोर्चा के सदस्यों के अनुसार कुलपति ने तीन दिनों के भीतर सभी परिणाम जारी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें