फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के लिए मचती रही चीख-पुखार, मौके पर पहुंचने से पुलिस ने किया इंकार

Mon, 28 Nov 2016 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कन्नौज के इन्दरगढ सौरिख रोड पर रविवार रात को एक जायलो कार रैलिंग तोड़ कर लगभग बीस फीट गहरे नाले में जा गिरी। चींखपुकार मच गई। राहगीरों ने रुक कर देखा। फौरन पुलिस को इत्तला दी। लेकिन इलाके की सीमा विवाद के चलते सौरिख व इन्दरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर आने से हाथ खड़े कर दिए। जब मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो लोगों ने खुद ही घायलों की मदद करना मुनासिब समझा।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से कार को पहले बाहर निकाल गया। और सभी घायलों को असप्ताल ले जाया गया। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने अपनी खुद की गाड़ियों लगाई।  

लोगों ने जहां इंसानियत के नाते अपरिचित लोगों की मुसीबत की घड़ी में मदद करने की मिसाल पेश की। वही इस मामले ने पुलिस महकमें की लापरवाही का सबूत भी दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें