फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमशिला एक्सप्रेस से टकराया गोवंश रेलवे ट्रैक बाधित, शताब्दी एक्सप्रेस को लूप लाइन से निकाला

Mon, 30 Sep 2019 09:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शताब्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में रेलवे स्टेशन भरथना के पास रविवार की शाम को दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गोवंश टकरा गया। ट्रेन के रुकने के बाद पीडब्लूआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर इंजन से मांस के टुकडे़ निकाले।
विज्ञापन


दूसरे रेलवे लाइन पर मांस के टुकडे़ गिरने के कारण दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को लूप लाइन से होकर निकाला गया। गोवंश टकराने के कारण करीब 15 मिनट तक दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग प्रभावित रहा। दिल्ली की ओर से कानपुर जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस 2368 शाम करीब 6:10 मिनट पर भरथना स्टेशन के एडवांस सिंग्नल पर पहुंची।

तभी ट्रेन के सामने एक गोवंश आ गया। मांस के टुकड़े इंजन में फंस जाने से ट्रेन के चालक ने गाड़ी को रोक दिया। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पीडब्लूआई की टीम ने रेलवे पटरी से गोवंश सहित इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को साफ किया।
विज्ञापन


ट्रेन की टक्कर तेज लगने के कारण कुछ मांस के टुकड़े दूसरी पटरी पर जा गिरे। उसी समय कानपुर की ओर से आ रही 2003 शताब्दी एक्सप्रेस को लूप लाइन से धीमी गति के साथ निकाला गया। ट्रेन के अचानक खडे़ हो जाने के कारण करीब 15 मिनट तक रेलवे यातायात प्रभावित रहा। विक्रमशिला के पीछे आ रही इटावा कानपुर पैसेंजर को पीछे रोक दिया गया। इंजन की सफाई होने के बाद उसे शाम करीब 6:25 के करीब रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें