पुलिस ने महिला के मोबाइल की सीडीआर खंगाली तो अंतिम कॉल कार मैकेनिक मुख्तार नाम के शख्स की मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूल ली। मुख्तार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके गीता से प्रेम संबंध थे।
इस बीच गीता की किसी और से भी बात होने लगी थी। मना करने के बाद भी वह नहीं मानी तो घटना की शाम कार से अपने साथ ले जाकर उसकी गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया था। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने शव को नाले से बरामद कर लिया।
गीता के बेटों ने पुलिस को बताया कि पिता की गैर मौजूदगी में प्रॉपर्टी डीलर और मुख्तार का घर में आनाजाना बना रहता था। मुख्तार को गीता का प्रॉपर्टी डीलर से बात करना पसंद नहीं था।
कौन थे कार में सवार दो मददगार
महिला के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि घटना की शाम को मुख्तार मां गीता को कार में अपने संग ले गया था। बेटे के मुताबिक कार में मुख्तार के अलावा दो अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने गीता की हत्या करने में मुख्तार की मदद करने वाले दो अन्य मददगारों का पता लगाने में जुटी है।