उन्नाव जिले के पुरवा में रक्षाबंधन त्योहार पर घर आए सीआरपीएफ जवान की सोमवार तड़के इनवर्टर का प्लग सही करते वक्त करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सीएआरपीएफ जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जवान इस समय जम्मू कश्मीर के बारामूला शहर में तैनात था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैगांव निवासी सीआरपीएफ जवान योगेंद्र कुमार साहू (26) पुत्र अशोक कुमार साहू वर्ष 2013 मे सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वह जम्मू कश्मीर के बारामूला शहर में तैनात था।
रक्षाबंधन त्योहार पर वह 5 जुलाई को छुट्टी पर घर आया था। सोमवार भोर पहर इनवर्टर बंद होने से वह प्लग को सही करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसके नीचे गिरते ही पत्नी लक्ष्मी चीख पड़ी। शोर सुन परिजनों ने किसी तरह योगेंद्र को करंट से अलग कर सीएचसी पुरवा पहुंचाया।