फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाई-दूज पर बस अड्डों पर उमड़ी बहनों की भीड़, सीट के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भाई-दूज पर भाइयों को तिलक करने के लिए निकली बहनों की भीड़ मंगलवार को शहर के बस अड्डों पर उमड़ पड़ी। दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से झकरकटी, रावतपुर, चुन्नीगंज और किदवईनगर बस अड्डों पर दिनभर गहमागहमी रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

फतेहपुर, औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, बांदा, हमीरपुर और जालौन समेत आसपास के जिलों के लिए बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलने से बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। कई बुजुर्ग महिलाएं भाइयों को तिलक करने के लिए बसों से रवाना हुईं।
वहीं, छुट्टियां खत्म होने पर नौकरी और अन्य कामों से लौटने वालों की भी भीड़ रही। भारी बैग और सामान के साथ बसों में चढ़ने-उतरने के दौरान यात्रियों को परेशानी हुई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि त्योहार के चलते भीड़ बढ़ी है। पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है। सभी को सीट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें