फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Fri, 01 May 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मुंगीसापुर अंडरपास के पास बाइक सवार दंपति ट्रॉलाकी चपेट में आ गए। जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि, पति घायल हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


औरैया के ओमनगर थाना निवासी महिला अंजू (29) उर्फ दीप्ति अपने मायके अंगदपुर थाना बरौर अपने पति अभय कुमार शुक्ला (30) के साथ बाइक से आ रही थी। पति अभय कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह 11 बजे जैसे ही मुंगीसापुर के अंडरपास के नजदीक पहुंचे बगल से एक ट्रॉला निकल रहा था।

रोड पर अचानक गड्ढा आने की वजह से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पत्नी अंजू समेत गिर गए। बाइक पर से गिरते ही अंजू ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


जिससे उसके सिर पर पहिया चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार दंपति को उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक बृजेश सिंह निवासी बहबलपुर थाना मंगलपुर को हिरासत में लिया है।

महिला के शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। ट्राला के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें