कानपुर में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मामले की छानबीन करने पहुंचे डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को मामले से जुड़ा अहम सुराग हाथ लगा है।
जाने पूरा मामला...
यहां घटना बिठूर स्थित टिक्कन पुरवा क्षेत्र की है। यहां पुत्तन मौर्या (50) गांव के किनारे नहर कोठी के पास एक प्राइवेट पंप अॉपरेटर हैं। सोमवार देर रात बदमाशों ने धारदार हथियार से व्यक्ति के शरीर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची।