फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाढ़ग्रस्त गांवों के आसपास मगरमच्छ, घड़ियाल दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 19:::::
विज्ञापन


- चंबल का जलस्तर घटकर 116.67 मीटर पर पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर / उदी। चंबल नदी के जलस्तर में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चंबल का जलस्तर गिरकर 116.67 मीटर पर आ पहुंचा। हालांकि जलस्तर बढ़ने से खार (पहड़ों के बीच में पानी से कटकर रास्ता) में पानी भर गया है। इससे खार के रास्ते गांवों के आसपास मगरमच्छ और घड़ियाल पहुंचने लगे हैं। इससे लोग परेशान हैं।


मंगलवार रात को चंबल का जलस्तर तेजी के साथ बढ़कर 119.20 पर पहुंच गया था जिससे आसपास के क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बन गया था। लेकिन इसके बाद बुधवार से जलस्तर में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। गुरुवार को भी चंबल का जलस्तर धीरे धीरे गिरता हुआ दिखाई दिया। शाम को पांच बजे चंबल का जलस्तर गिरकर 116.67 पर आ गया।
विज्ञापन

चंबल का जलस्तर बढने से आसपास खारों में पानी भर गया था जिससे अब यह स्थान दलदल जैसे हो गए हैं। बीहड के गांवों के लोगों का यहां से आना जाना लगा रहता है लेकिन दलदल के चलते यहां से लोग आ जा नहीं पा रहे हैं।
वहीं घर में पले मवेशियों को भी चराने का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने अभी भी चंबल के आसपास के गांव के लोगों को सर्तक रहने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के गांव हरोली बहादुरपुर, चकरपुरा, भरेह, कँधावली, गुपियाखार, लालपुरा, निभि, कांयछी आदि गांव के कई लोग तो प्रशासन से उन्हें ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचाने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन


रेंजर कोटेश त्यागी का कहना है कि खारों में पानी भरने से मगरमच्छ और घड़ियाल यहां तक पहुंच गए। अब धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है तो यह वापस नदी की ओर जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस समय किसी भी खार से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें