जसवंतनगर। झीला गांव के पास भोगनीपुर गंग नहर में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह नहर के किनारे रेत में मगरमच्छ लेटा हुआ था जो कुछ देर बाद पानी में चला गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
ग्रामीण गोविंद सिंह, ध्रुवेश सिंह, साहब सिंह, भारत सिंह, संतोष, पिंकी व जय नारायण ने जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़वाए जाने की मांग की। वहीं इस संबंध में उप क्षेत्रीय वनाधिकारी बसरेहर रेंज अजीत पाल सिंह ने बताया कि मेरठ के हस्तिनापुर से गंगा नदी से भोगनी पुर नहर निकाली है। वहां पर गंगा नदी में मगरमच्छ व घड़ियाल संरक्षण केंद्र है। पानी के तेज बहाव से नहर में मगरमच्छ आ सकता है उसकी निगरानी के लिए वन दरोगा ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में टीम को निगरानी में लगाया गया है तब तक सभी का सतर्क रहना जरूरी है।