कोर्ट में हाजिर न होने पर जारी वारंट के क्रम में गिरफ्तार किए गए शख्स को कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला करके छुड़ा लिया। हमलावरों ने पुलिस से हाथापाई के बीच दरोगा से पिस्टल छीनने की कोशिश भी की। बाद में छापामारी करके पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
फरार वारंटी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। सदर कोतवाली क्षेत्र में सिंगरोसी गांव निवासी फैसल महमूद पर कानपुर के एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में चेक बाउंस होने का मुकदमा चल रहा था। फैसल महमूद के हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था।