इटावा में चार दिन पहले कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली विवाहिता ने रविवार को मंत्री कमलरानी रानी वरुण से न्याय की गुहार लगाई है। इटावा क्लब पीड़िता ने कहा कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह एसएसपी से बात करके कार्रवाई करवाएंगी।
हलका इंचार्ज जगपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी। थाना क्षेत्र की एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने वारदात के दिन ही 25 सितंबर को पुलिस से लिखित शिकायत की थी।