Hardoi News: पिहानी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक फरार हो गया। इसमें 25,000 का इनामी बदमाश भी शामिल है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ कर रही है।
हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात पच्चीस हजार रुपये के इनामी गैर जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोतवाल सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार की रात एक कार में कुछ संदिग्धों के सहादत नगर गांव की ओर आने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
आनन फानन नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई। बताई गई कार को रोककर चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, दो अन्य फरार हो गए। फरार होते समय एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। उसने अपना नाम इस्तिखार पुत्र मोहम्मद शेर निवासी पंडरवा किला बताया है।
इस्तिखार कई आपराधिक मामलों में वांछित था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस्तिखार के साथ गिरफ्तार किए गए साथियों के नाम शरीफ, आदिल, जाबिर और जब्बार निवासीगण पंडरवा किला हैं।