राजपुर। थाना क्षेत्र के सलेमपुर बंबा के पास से शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा व दो कारतूस के साथ एक शातिर को गिरफ्तार कर किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ चोरी, हत्या का प्रयास सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे उपनिरीक्षक गुरेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ सलेमपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार युवक भागने लगा। टीम ने युवक का पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। औरैया के ओमनगर निवासी संजीव दुबे उर्फ मोहित ने बताया कि उसने कन्नौज से बाइक चुराई थी। वह बाइक बेचने के फिराक में घूम रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ औरैया, सिकंदरा, डेरापुर में आयुध अधिनियम व चोरी के करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है।