फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सुपरवाइजर की हत्या के मामले का खुलासा, कर्ज चुकाने के लिए साढ़ू के बेटे ने की थी हत्या

Sat, 02 Nov 2019 03:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर में बिठूर के नारामऊ में मिल के रिटायर्ड सुपरवाइजर अशफाक अली (82) हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर  साढ़ू के बेटे को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल (हत्या में प्रयुक्त डंडा व लोहे का कुंडा) और लूट का माल भी बरामद किया। पूछताछ में उसने 25 हजार का कर्ज चुकाने के लिए मौसा की हत्या कर लूटपाट की बात कबूली।
विज्ञापन


नारामऊ में 26 अक्तूबर की रात अशफाक की हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त वह घर में अकेले थे। सीओ कल्याणपुर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सर्विलांस के जरिए पुलिस को अशफाक के साढ़ू कायमगंज के पहाड़ी गांव निवासी आफाक अली के बेटे अरबाज अली उर्फ सद्दाम पर शक हुआ।

 
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने गुरुवार को घर पर छापा मारकर सद्दाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि महंगे शौक के चलते उस पर 25 हजार रुपये का कर्ज हो गया था। 26 अक्तूबर की रात करीब दस बजे वह नारामऊ मौसा के घर पहुंचा। देर रात सोते वक्त उनके सिर पर डंडे और लोहे के कुंडे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद दोनों कमरों के ताले खोलकर अलमारी से जेवर और नकदी लूटी। मेनगेट का ताला बंद करके चाभी का गुच्छा घर के सामने नाली में फेंक कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूट का मोबाइल, ढाई लाख के जेवर, चाभी का गुच्छा, लैपटॉप भी बरामद किया है। वारदात का खुलासे करने के लिए एसएसपी अनंत देव ने स्वाट और बिठूर पुलिस को इनाम देने की घोषणा की है।

एलएलबी का छात्र है आरोपी
सीओ कल्याणपुर ने बताया कि सद्दाम कायमगंज स्थित एक निजी कॉलेज में एलएलबी तृृतीय वर्ष का छात्रा है। महंगे शौक के चक्कर में उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। मौसा अशफाक से रुपये लेने के लिए वह उनके घर आया था। अशफाक ने रुपये देनेे से इंकार कर दिया था। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि वारदात के बाद रात करीब दो बजे वह नारामऊ चौराहे पहुंचा। यहां से ट्रक में बैठकर सुबह अपने घर कायमगंज पहुंचा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें