फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन की घंटी बजी और घर से निकल गया युवक, सामने आया हैरान कर देने वाला मंजर

Sat, 22 Jun 2019 01:01 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती के उसरैना गांव की है। यहां एक युवक को घर से बुलाने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई।

सूचना पर सीओ अंशुमान मिश्रा और थानेदार निशिकांत राय मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। उमर अली का बेटा अनीश उर्फ सोनू (22) ट्रक चालक था। वह रात को घर के अंदर सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर घंटी बजी। फोन पर किसी से बात हुई और वह उठकर फोन पर बात करते हुए बाइक लेकर गांव से बाहर निकल गया। ग्रामीणों ने सुबह घर से 25 मीटर दूर खेत में युवक का खून से सना शव देखा। 

उसकी बाइक में भी खून के छींटे पड़े हुए हैं। सिर पर धारदार हथियार से हमले का घाव है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक का मोबाइल गायब है, जबकि उसका ईयर फोन शव के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें