फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में यूनियन बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश, पुलिस देखकर भागे बदमाश

Sat, 22 Jun 2019 11:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में एक बार फिर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। शुक्रवार रात बदमाशों ने यूनियन बैंक के एटीएम पर नजर गढ़ाई। हालांकि पुलिस की गश्त के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।  
विज्ञापन


घटना थाना सदर बाजार की कृष्णा बिहार कॉलोनी की है। यहां यूनियन बैंक के एटीएम लगा है। शुक्रवार रात कुछ बदमाश शटर तोड़कर एटीएम के केबिन में घुस गए। वो एटीएम उखाड़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस की गाड़ी आ गई। 

पुलिस को देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। इससे लूट की वारदात होने बच गई। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मथुरा में पहले भी एटीएम लूट की घटना हो चुकी है। 5 फरवरी को थाना छाता क्षेत्र में हाईवे किनारे लगा आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए थे। इस एटीएम में 37 लाख 91 हजार 200 रुपये थे। 

पुलिस ने एक महीने बाद घटना का खुलासा किया था। मामले में पुलिस ने एक गैंग के तीन बदमाश पकड़े थे, जो राजस्थान के मेवात के रहने वाले थे। वहीं इस घटना में भी इसी तरह के गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें