फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक को गोली से उड़ाया

Mon, 05 Jan 2015 03:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के भरथुआ निवादा गांव में रविवार देरशाम नकाबपोश बदमाश ने एक हेयर ड्रेसर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वह अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फौरी जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

राजेश सविता (35) अपने बड़े भाई कपूर सविता और मां बदामा देवी के साथ रहता था। राजेश की गांव के बाहर बंबे के पुल के पास हेयर कटिंग की दुकान थी।  

शाम 6:30 बजे के वह दुकान बंद कर साइकिल से घर ओर लौट रहा था। उसके पीछे गांव का ही सुरजीत (11) अपनी छोटी बहन शतरूपा के साथ साइकिल से आ रहा था।

सुरजीत भी राजेश की दुकान के पास एक गुमटी में पान-मसाला बेचता है। सुरजीत ने बताया कि गांव के बाहर बने एएनएम सेंटर के पास एक नकाबपोश बदमाश ने राजेश को रोका और उसके सिर में तमंचे से गोली मार दी।

यह देख सुरजीत बेहोश हो गया। खेतों में मौजूद कुछ लोग गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े। लेकिन हमलावर फरार हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही राजेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


हत्या की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  हत्या में पुलिस प्रेम - प्रसंग को लेकर जांच कर रही है। गांववालों के मुताबिक दो-तीन दिन पहले राजेश का एक लड़की के चक्कर में उसके भाई से विवाद हुआ था।
विज्ञापन


देरशाम पुलिस ने उस लड़की के भाई के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। सीओ वीके तिवारी ने भी घटनास्थल की जांच की। मौके से कारतूस के खोखे भी मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें