फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आंख मिला शव: पुलिस उत्पीड़न से तंग युवक ने लगाई फांसी, मोर्चरी में एक नेत्र क्षत-विक्षत, पुलिस बोली- चूहे कुतर गए होंगे

Sat, 08 May 2021 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जालौन में युवक की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में जेल से छूटे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर ही युवक ने आत्महत्या की है। मोर्चरी में शव की एक आंख क्षत-विक्षत देख गुस्साए परिजनों ने अस्पताल गेट के बाहर ही जाम लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन


सीओ सिटी संतोष कुमार ने समझाकर परिजनों को शांत कराया और जाम खत्म कराया। पुलिस का कहना है कि आंख के क्षत-विक्षत होने का कारण मोर्चरी के चूहे भी हो सकते हैं। एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि परिजनों के आरोपों की जांच सीओ सिटी को दी गई है।
 
मोर्चरी के चूहे, नेवले बने लाइलाज
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का कहना है कि मोर्चरी में चूहों और नेवलों की तादात बहुत है। जिस कारण अक्सर ही वे शवों को क्षत-विक्षत कर देते हैं। हैरत की बात तो यह है कि समस्या बताने वाले इन लोगों ने उसके समाधान का क्या प्रयास किया, इस सवाल पर सभी चुप्पी साध जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें