फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन की रंजिश में पिकअप से कुचलकर युवक को दी दर्दनाक मौत, चचेरे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 21 Oct 2019 07:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
इंद्रेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर गांव गौसरपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार युवक की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई। पिकअप में सवार लोग बाइक पर बैठ कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिता ने अपने दो भतीजों समेत उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव बनपोई निवासी इंद्रेश कुमार लोधी उर्फ टीटू (32) अपने घर पर ही लोगों का इलाज करता था। सोमवार दोपहर वह बाइक से मैनपुरी स्थित कचहरी में जमीन के मुकदमे की पैरवी को जा रहा था। दूसरी बाइक पर उसके ससुर शिवसागर आ रहे थे। गौसरपुर गांव के सामने संपर्क मार्ग पर पिकअप से इंद्रेश को टक्कर मार दी गई। इंद्रेश पिकअप में फंस गया और कुछ दूर तक घिसटता चला गया।

घटना के बाद पिकअप मौके पर छोड़कर उसमें सवार लोग एक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिता केशराम निवासी गांव आनपुर बिकू उर्फ जुड़ेला थाना बेवर जिला मैनपुरी ने अपने भतीजे आनपुर बिकू निवासी उमेश, दिनेश पुत्रगण रतिराम उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

इसमें बताया कि भाई बालक राम ने स्वेच्छा से जमीन पुत्र इंद्रेश की पत्नी प्रियंका के नाम कर दी थी। छोटे भाई रतिराम के पुत्र उमेश व दिनेश इसका विरोध कर रहे थे। जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे थे। पुत्र को जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

इसलिए ही इंद्रेश कई वर्षों से ननिहाल गांव बनपेई में रह रहा था। तीन महीने पहले केशराम को भी भतीजे ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना दुर्घटना की है। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

माता पिता  का इकलौता पुत्र था इंद्रेश
मैनपुरी जिले के थाना बेवर गांव आनपुर बिकू उर्फ जुड़ेला  निवासी केशराम का भतीजे उमेश व दिनेश से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते केशराम का पुत्र इंद्रेश कई वर्षों से अपनी ननिहाल में रह रहा था। उसकी बहन रामा, स्नेहलता की शादी हो चुकी है। सोमवार को इंद्रेश की पिकअप से कुचल कर हत्या कर दी गई।

इसकी जानकारी जब पत्नी प्रियंका व मां शारदा को हुई तो वह मौके पर पहुंचीं और बिलखने लगीं। इंद्रेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह अपने पीछे पत्नी व पुत्र ऋतिक को छोड़ गया है। परिजनों के मुताबिक इंद्रेश ने दो-तीन दिन पहले ही पिता को बताया था कि पिकअप सवार लोग उसका पीछा करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें