यूपी के हरादाेई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां शाैच के लिए गई एक सात माह की गर्भवती काे खेताें में खींच युवक ने दुष्कर्म किया। युवक दर्द से तड़पती महिला काे खेत में ही छाेड़कर भाग निकला। किसी तरह महिला ने घर पहुंचकर परिजनाें काे अापबीती सुनाई।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बुधवार को शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। गांव के एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कोतवाली में सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
महिला के प्रार्थना पत्र में एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर महिला थाने में आरोपी के विरुद्व मामला दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया। महिला सात माह की गर्भवती है। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी बेनीगंज शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला आरोपी युवक के खेत से गन्ना तोड़ लिया था।
जिस पर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को गांव के संभ्रात लोगों ने समझा कर समझौता करा दिया था। वहीं महिला थानाध्यक्ष श्वेता द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। चिकित्सीय रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।