लेडी प्रिंसिपल को 4 गोली मारने के बाद भी उस स्टूडेंट का गुस्सा खत्म नहीं हुआ। क्या इसका गुनाहगार पिता भी है?
विज्ञापन
2 of 6
Yamunanagar Murder
ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि हत्यारोपी छात्र शिवांश के पिता रणजीत उर्फ संजय की वीरवार को कोर्ट में बेल नहीं हो पाई। प्रिंसिपल के परिजनों की ओर से बेल रुकवाने के लिए दो वकील व एक सरकारी वकील सीजेएम सुनील जिंदल की कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
3 of 6
Yamunanagar Murder
अब बेल के लिए सेशन कोर्ट में अपील की जाएगी। पीड़ित पक्ष के वकीलों की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि शिवांश के पिता ने अपने घर में लोडेड रिवॉल्वर रखी थी, जो घोर लापरवाही है। इसके अलावा यदि इन्हें जमानत दी गई तो वे पुलिस जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं।
4 of 6
Yamunanagar Murder
वकीलों की ओर से यह दलील भी दी गई कि अभी तो प्रिंसिपल रितु छाबड़ा की चिता की आग भी ठंडी नहीं हुई है। इसके अलावा शिवांश के पिता द्वारा एक शादी समारोह में रिवॉल्वर से हवाई फायर करने का भी जिक्र किया गया। जज ने दोनों पक्षों को करीब आधे घंटे तक सुना। इसके बाद उन्होंने डिसीजन पेंडिंग रख दिया। शाम को कोर्ट ने बेल खारिज करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
5 of 6
Yamunanagar Murder
उल्लेखनीय है कि लोअर कोर्ट से रणजीत की बेल खारिज होने के बाद अब उनके वकील सेशन कोर्ट में अपील कर सकते हैं। शिवांश के पिता के वकील सतेंद्र पाल ढांडा ने बताया कि वे सोमवार को सेशन कोर्ट में बेल के लिए अपील करेंगे।
राजेश छाबड़ा बोले- पिता भी उतना ही दोषी जितना बेटा
हत्यारोपी शिवांश के पिता रणजीत उर्फ संजय द्वारा हवाई फायरिंग करने का वायरल वीडियो पर मृतका के पति राजेश छाबड़ा ने कहा कि वीडियो देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिता भी उतना ही दोषी है, जितना बेटा। बता दें कि यह वीडियो 28 नवंबर को शिवांश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला गया था। इसमें शिवांश के पिता किसी समारोह में हवा में फायर करते दिख रहे हैं।