फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका

Sat, 24 Oct 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मंगलपुर क्षेत्र के परजनी गांव के पास रामगंगा नहर में एक महिला का शव उतरता मिला। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर हत्या की आशंका जताई गई। ग्रामीणों से काफी प्रयास के बाद भी महिला शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को परजनी गांव के पास से निकली रामगंगा नहर में एक महिला का शव उतरता देखकर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने महिला का शव नहर से बाहर निकलवाया।

महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है। कंचौसी चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर भरा गया है। इससे लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन


महिला ने लाल रंग की साड़ी और लाल रंग का पेटीकोट पहन रखा है। पैरों में बिछिया पहने है। महिला से दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शिनाख्त नहीं हो सकी हैं।

महिला को कहां और किस जगह फेंका गया है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। शव चार पांच दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें