फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के प्रयास में महिला की पिटाई

Sun, 24 Jan 2016 12:40 AM IST
कानपुर देहात ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर के एक  घर में सो रही विधवा से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर युवक ने महिला की पिटाई पिटाई की और लोगों को आता देख भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा (32) अपने बच्चों के साथ सुसराल में ही रहती है।

बृहस्पतिवार रात में गांव के ही संजय पुत्र रामदास ने घर में सो रही महिला के पास पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा । जब उसने विरोध किया तो संजय ने उसके सिर व मुंह पर डंडे से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


मुहल्ले के लोगों को आता देख वह भाग निकला। जानकारी पर पहुंचे विधवा महिला के ससुर ने बहू को अस्पताल में भर्ती कराया।  पुलिस ने  पीड़िता का मेडिकल कराया।

पीड़िता के ससुर की शिकायत पर आरोपी संजय के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट व छेड़छाड़  का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष एसचीसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें