फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्रा में पत्नी को छत से फेंका

Tue, 05 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रुप से घायल महिला की चीख सुनकर बाहर निकले पड़ोसियों ने विरोध करते हुए उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मायके वालों को फोन से घटना की सूचना दी। महिला के हाथ- पैर में फैक्चर हो गया है।
विज्ञापन


महिला के पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ही आरोपी दामाद सहित ससुरालियों के खिलाफ बर्रा थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी पति सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।  जरौली फेस-टू के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह चंदेल आर्मी से रिटायर्ड फौजी हैं।

ज्ञानेंद्र ने बताया कि बेटी मीनाक्षी की शादी जून 2012 में प्राइवेट बैंक कर्मी अरुण प्रताप सिंह चौहान से की थी। शादी में दहेज की सभी मांगे पूरी करने से ससुरालियों का लालच बढ़ता चला गया। आरोप है कि कुछ समय बाद से ही दहेज के लिए मीनाक्षी को ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बेटी का घर न उजड़े इसलिए वह सभी मांगें पूरी करते रहे लेकिन फिर भी यह सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि बीती शनिवार की रात अरुण नशे में धुत होकर घर पहुंचा, पत्नी ने नशेबाजी का विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

पैर से गला दबाकर मारने की कोशिश करने के साथ ही पहली मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया। ज्ञानेंद्र ने दामाद अरुण प्रताप, सास निशाकुमारी, ननद शांति चौहान सहित मारपीट में सहयोग करने वाले दोस्त अन्नू के खिलाफ हत्या का प्रयास, दहेज प्रथा, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराइ है।

बर्रा एसओ, रामबाबू पटेल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल कराया गया है। मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें