चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शुक्रवार देर रात दो हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए तो जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को किसी तरह शांत कराया। एक हॉस्टल के छात्रों ने पुलिस पर पीटने का भी आरोप लगाया है।
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात राय साहब राय प्रसाद हॉस्टल के जूनियर छात्रों ने नशे में छत से बी ब्लॉक हॉस्टल में रह रहे सीनियर छात्रों को अपशब्द कहना शुरू कर दिए। इसके बाद बी ब्लॉक हॉस्टल के छात्र भी राय साहब राय प्रसाद हॉस्टल पहुंचे तो दोनों में विवाद होने लगा।