फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: चाचा ने दिव्यांग भतीजी से किया दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया

Sat, 21 Mar 2020 03:01 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के राठ में रिश्ते के चाचा ने मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों के ललकारने पर धमकी देते हुए भाग गया। कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय भतीजी दोनों पैरों से दिव्यांग है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजन दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। किशोरी गांव में अपने चाचा के साथ रहती है। शुक्रवार देर शाम किशोरी अपने घर के बरामदे में चारपाई पर बैठी थी। जहां पहुंचे रिश्ते के चाचा ने उसे दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर मारपीट करते हुए उसके शरीर में कई स्थानों पर नोंच लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंची किशोरी की दादी ने विरोध किया। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। शनिवार सुबह परिजनों ने यूपी 112 को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि किशोरी मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त है। मामले की जांच की जा रही है। घटना सही होने पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें