नौबस्ता के राजेनगर में गुरुवार सुबह एक महिला और दो बच्चियों की लाश कमरे में मिली। महिला फंदे पर झूल रही थी जबकि बच्चियों का गला किसी तार से घोंटा गया था।
महिला के पिता गुरुवार सुबह जब बच्ची को स्कूल लेने कमरे में पहुंचे तो घटना का पता चला। परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। दामाद फतेहपुर में रहता है। दंपति के बीच विवाद चल रहा था, तीन दिन पहले ही वह पत्नी से मिलने आया था। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने बताया कि पुलिस, महिला के पति की तलाश कर रही है।
वहीं फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से चार्जर मिला है माना जा रहा है उसी से बच्चियों का गला घोंटा होगा। राजेनगर निवासी नीलम (22) की शादी पांच साल पहले फतेहपुर गांव अमलौना नौबस्ता में दो मासूमों की हत्या, मां फंदे पर लटकी मिली निवासी सुनील से हुई थी।
सुनील तब दादानगर की किसी फैक्ट्री में काम करता था। शादी के बाद से दोनों राजेनगर स्थित सुनील के चचिया ससुर के मकान में रहने लगे। दोनों के सोनम (4) और साक्षी (18 माह) बच्चियां थीं। नीलम का मायका भी पीछे वाले घर में था। कुछ समय पहले सुनील और नीलम में घरेलू विवाद हुुआ जो कोर्ट पहुंच गया।
सुनील नीलम को खर्चा देता था। नीलम के पिता रामराज ने पुलिस को बताया कि सोनम उनके साथ सोती थी इसलिए उसे वह उसे लेने बुधवार रात नीलम के कमरे में गए। नीलम ने उन्हें बताया कि वह सो गई है। इसपर वह लौट आए। सुबह जब नातिन सोनम को स्कूल ले जाने के लिए गए तो कमरा खुला था।
अंदर गए तो नीलम दुपट्टे से बने फंदे से झूल रही थी। रामराज ने बिस्तर की ओर देखा तो बच्चियां कंबल से ढंकी हुईं थीं। उन्होंने कंबल हटाया तो उनके होश उड़ गए। बच्चियों की गला घोंट की हत्या की गई थी। बदहवास रामराज ने अपने चार बेटों को सूचना दी। नीलम की मां फूलपति घटनास्थल देख बेहोश हो गईं। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए कमरे के बगल में रहने वाले एक मदजूर को हिरासत में लिया है।