यूपी के बांदा जिले में सोमवार को मां-बेटी व गांव के एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। तीन लोगों की मौतों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
यह घटना गिरवां गांव की है। यहां एक युवक ने तमंचे से मां व बेटी की हत्या कर दी, बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक सुधांशु मिश्रा (36) का शव युवती के घर पर पलंग पर पड़ा मिला साथ ही उसके हाथ में तमंचा फंसा था। वहीं आंगन में मां तुलसी (50) पत्नी फूलचंद व बेटी अंजू(19) का शव पड़ा मिला।
मौके पर पहुंचे एसपी गणेश शाह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का नजर आ रहा है। इस घटना में गहनता से जांच की जा रही है।