फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने को लेकर राजधानी में यात्रियों का हंगामा

Mon, 11 May 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाना न मिलने पर रांची राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने रविवार को सेंट्रल स्टेशन पर हंगामा किया। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को आश्वासन दिया कि टूंडला स्टेशन पर भोजन दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन नई दिल्ली को रवाना हुई। हंगामे के कारण ट्रेन करीब एक घंटे तक सेंट्रल पर खड़ी रही।
विज्ञापन


रांची से नई दिल्ली जा रही (ट्रेन नंबर 12439) रांची राजधानी एक्सप्रेस करीब नौ घंटे विलंब से दोपहर 3:30 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। सेंट्रल पहुंचते ही यात्रियों ने खाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आनन - फानन स्टेशन अधीक्षक समेत खानपान विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

परेशान यात्रियों ने बताया कि ट्रेन करीब नौ घंटे विलंब से चल रही है। इसके बावजूद इसके भोजन नहीं दिया गया है। अभी दिल्ली पहुंचने में करीब छह घंटे लग जाएंगे। यह सुनते ही रेलवे अधिकारियों ने कच्चा माल (खाने की सामग्री) ट्रेन में रखवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद खानपान विभाग की टीम ने ट्रेन में खाना लोड कराया। और सभी यात्रियों को आश्वासन दिया गया कि टूंडला में खाना दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन करीब शाम 4:35 बजे नई दिल्ली को रवाना हुई।

रांची राजधानी सुबह करीब पांच बजे सेंट्रल पहुंचती है। इसकी जानकारी की जाएगी कि आखिर उन्हें मुगलसराय और इलाहाबाद में भोजन क्यों नहीं दिया गया। कानपुर में भोजन सामग्री रखवाकर ट्रेन रवाना की गई। टूंडला में सभी यात्रियों को भोजन दिया जाएगा। वैसे भी ट्रेन लेट होने पर रेलवे भोजन का इंतजाम करता है।
विज्ञापन


- विजय कुमार, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें