फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हथियाने के लिए जिला पंचायत सदस्य ने किया व्यापारी का अपहरण, मरणासन्न हालत में फेंका 

Tue, 21 Aug 2018 07:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देने के दौरान न्याय दिलाने की बात कहते व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में जिला औरैया के ग्राम रुरूआ में 20 बीघा जमीन कब्जाने को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने मौरंग व्यापारी का अपहरण कर लिया और कपड़े उतारकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में इटावा-औरैया की सीमा पर फेंक दिया। देररात पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मंगलवार को मामला तूल पकड़ता देख कोतवाली पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य और चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर औरैया में व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता के यहां अजीतमल के ग्राम रूरूआ निवासी मौरंग व्यापारी गोंविंद सिंह पुत्र सोबरन सिंह ने अपने शरीर पर घाव के निशान दिखाते हुये बताया कि सोमवार की देररात वह अपने परिवारीजनों के साथ घर पर खाना खा रहा थे। इसी बीच असलहों से लैस होकर जिला पंचायत सदस्य प्रशांत पाल अपने चार अज्ञात साथियों के साथ आए और जबरजस्ती उसे असलहे के दम पर गाड़ी में अपहरण कर ले गए।

बताया कि जिला पंचायत सदस्य और उसके साथ मौजूद लोगों ने कपड़े उतारकर उसकी पिटाई कर दी। मरा समझकर उसे भरथना-बकेवर मार्ग पर फेंक दिया। रात लगभग एक बजे वह किसी तरह हाईवे पर पहुंचा और लोगों की मदद से घरवालों को जानकारी दी। घरवालों के साथ मौके पर पहुंची अजीतमल कोतवाली पुलिस उसे लेकर आई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया। उपचार के बाद जब उसने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन कोतवाली पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जिस पर उसने पुलिस अधीक्षक और पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से शिकायत की बात कही, तो पुलिस ने दर्ज मामले को तरमीम कर अपहरण व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

न्यायालय में मामला विचाराधीन भी है

जिला पंचायत सदस्य द्वारा की गई मारपीट से घायल व्यापारी घाव के निशान दिखाता 
पीड़ित मौरंग व्यापारी गोविंद सिंह ने बताया कि गांव रूरूआ में उसके चाचा राज सिंह पुत्र जनक सिंह की 20 बीघा जमीन है। जिस पर वह सालों से मौरंग डंप करता आ रहा है।बताया कि इस जमीन को जिला पंचायत सदस्य कब्जाना चाहते हैं। जिसको लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन भी है। इसी के चलते कई बार प्रशांत पाल ने मौरंग वहां से हटाने को लेकर धमकी दी। मौरंग न हटाए जाने को लेकर प्रशांतपाल ने उसकी हत्या की साजिश की।

अजीतमल कोतवाली प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्रशांत पाल व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला अपहरण व मारपीट की धाराओं में पंजीकृत किया गया। इससे अधिक इस मामले में कोई जानकारी नहीं हैं। 
 
व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मामला व्यापारी नेताओं और राजनीतिक दलों के नेताओं तक पहुंचने के चलते कोतवाली पुलिस ने मामला तरमीम किया। कहा कि पुलिस इस मामले के आरोपी जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजे। यदि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरतती है तो लापरवाही कोतवाली पुलिस के खिलाफ व्यापारी सड़क पर आएंगे और इस संबंध में वह एसपी से मिलकर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग भी करेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें