फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसल से कुचलकर 3 लोगों की नृशंस हत्या से सनसनी

Tue, 29 Aug 2017 09:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मंगलवार तड़के यूपी के इटावा में ट्रिपल मर्डर का बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां के बसरेहर इलाके में तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे की है।
विज्ञापन


मंगलवार को इटावा के बसरेहर इलाके की सुबह बड़ी ही भयानक वारदात की खबर से हुई। यहां के अभिनयपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांववालों को नाहर सिंह के घर के बाहर खून के धब्बे और छींटें दिखाई दिए। आनन-फानन पुलिस को फोन करके बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो तीन लाशें बुरी तरह से कुचली हुईं जमीन पर पड़ी थीं।

आरोप है कि नाहर सिंह (56) के बेटे दीपकान्त ने ही अपने पिता, मां जावित्री देवी (55), बुआ कमला देवी (52)  को मारा है। तीनों की मूसल (ओखली में इस्तेमाल होने वाली भारी वस्तु) से कुचलकर नृशंस  हत्या की गई है। हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी दीपकान्त मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें