यूपी पुलिस को एक उलझन भरे केस की गुत्थी सुलझानी है। ऊपर से देखने पर मामला बेहद मामूली सा जान पड़ता है, लेकिन इसकी तह तक जाने के लिए पहली कोशिश ही बता रही है कि मामला कुछ और कहानी बयां कर रहा है।
मीडिया कर्मी को मौरंग भरे डंपर ने टक्कर मारी
डेमो
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में बीती रात पैलानी बस स्टैंड के निकट एक मीडिया कर्मी को मौरंग भरे डंपर ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार डंपर से टकराने के बाद सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। वाहन में सवार मीडिया कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। शुक्रवार की रात कस्बा निवासी मीडिया कर्मी अभिषेक अग्निहोत्री उर्फ लकी अपनी कार से रात करीब 11:30 बजे रेलवे स्टेशन की ओर से बस स्टैंड की ओर आ रहा था।
अज्ञात मोबाइल से फोन कर जान से मारने की मिली थी धमकी
डेमो
तभी पैलानी बस स्टैँड के निकट मौंरंग से लदे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने ओवरटेक करते हुए उसकी कार में टक्कर मार दी। डंपर से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे सागर किराना स्टोर की दुकान से टकराकर चकनाचूर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जहां हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर ले जाया गया। इस मामले में घायल ने बताया कि उसे एक सप्ताह पूर्व अज्ञात मोबाइल से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कहा है कि कुछ लोग पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन कर रहे हैं। इस हमले की ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह विद्यार्थी सहित अन्य ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमले की निष्पक्ष जांच कराए।