फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी मंदिर में चोरी

Mon, 22 Feb 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पनकी में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में पांच दानपात्रों के लॉक तोड़कर चोर नगदी ले गए। भगवान के कीमती गहने और मुकुट बच गया। रविवार तड़के घटना की जानकारी होने पर मंदिर के महंत जितेंद्र दास ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ कल्याणपुर राजेश सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस के अनुसार गर्भगृह में लगे सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। महंत जितेंद्र दास ने बताया कि शनिवार रात दस बजे के करीब मंदिर गर्भगृह के सभी दरवाजे बंद करवा दिए गए थे।

इससे लगता है कि चोर मंदिर प्रांगण में नजरें बचाकर कहीं छिपा रहा। मौका पाकर गर्भगृह के सात दरवाजों में लकड़ी के निकास द्वार के कुंडे को सरिया से उखाड़कर चोर अंदर घुस गया होगा। महंत ने पुलिस को बताया कि गर्भगृह में हनुमान जी की मूर्ति के ठीक सामने तीन दानपात्रों के इंटर लॉक टूटे थे।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने वाला दानपात्र बच गया। वहीं, गर्भगृह के बाहर शंकर जी की मूर्ति के सामने और परिक्रमा मार्ग के एक दानपात्र का लॉक भी टूटा था। घटना की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि चोर दानपात्रों से पचास और उससे बड़े नोट निकाल ले गए। दस और उससे छोटे नोट, रेजगारी छोड़ गए।

इसके अलावा चोरों ने मूर्तियों के गहनों और मुकुट को हाथ नहीं लगाया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने टूटे तालों और सरिया को अपने कब्जे मे लिया है। इस मामले में महंत जितेंद्र दास ने दस हजार रुपये की चोरी होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें