फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: आधी रात घर में घुसे चोरों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 31 Dec 2019 05:36 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
चोरों ने युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक युवक ने चोर को पकड़ कर पटक दिया। इससे गुस्साए चोर के दूसरे साथी ने युवक को कनपटी के पास गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सुजानपुर के मजरे पांडे ताला (कंजरन डेरा) में किसान छन्नू रैदास के घर रात में चोर घुस आए। छन्नू उनकी पत्नी सुनीता व नाबालिग बच्चे सुमित, अंकित व बेटियां कल्पना, निकिता अपनी मां के पास घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे।

बड़ा बेटा अमित कुमार घर के बगल में अपने चाचा के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। रात में वह लघुशंका के लिए उठा तो देखा दरवाजे खुले हैं। उसका मोबाइल भी नहीं है। वह परिजनों को जगाने लगा तो दो चोर घर से बाहर निकलने लगे।

अमित (19) ने एक चोर को पकड़ा और विरोध करने पर उसे पटक दिया। गुस्साए दूसरे चोर ने अमित को गोली मार दी। गोली कनपटी के नीचे से गर्दन से होते हुए निकल गई। घटना रात लगभग एक बजे की है।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन, चाचा व पड़ोसी दौड़े। चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक कारतूस व एक खोखा मिला है। घायल अमित को परिजन बहुआ पीएचसी ले गए। डॉक्टर न होने से सदर अस्पताल फिर कानपुर रेफर कराया गया।

एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। युवक के चाचा श्रीलाल ने बताया कि बदमाश एक मोबाइल ले गए हैं। अन्य चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं है। अमित मजदूरी व खेती करता है। पिता का खुद का ट्रैक्टर है, वह चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें